Katni: खुलेआम कटनी आरटीओ में सेवानिवृत जाट बाबू ले रहे रिश्वत वीडियो हुआ वायरल

By
On:
Follow Us
कटनी-(ईएमएस) रिश्वतखोरी के मामले में जिला कटनी एक बार फिर सुर्खियों में है।शुक्रवार की देर शाम सोशल मीडिया में हुए वायरल वीडियो के दौरान कटनी से लगे अन्य जिलों में भी चर्चा रही।कार्यालय आरटीओ कटनी में एक सेवानिर्वत्त श्री जाट बाबू का रिश्वत लेने वाला वीडियो खूब वायरल हुआ जिसमें जाट बाबू द्वारा बाकायदा सूची बनाकर एजेंटो के माध्यम से रिश्वत ली जा रही है।सूत्रों के मुताबिक बताया गया कि श्री जाट बाबू जबलपुर में सेवानिर्वत्त हो चुके है, रोजाना कार्यालय प्रमुख के साथ जबलपुर से आकर परिवहन कार्यालय कटनी में अपनी कुर्सी लगाकर बैठते है। उसके बाद पूरा दिन रिश्वतखोरी को अंजाम देते यह क्रम बड़े दिनों से चल रहा है।रिश्वतखोरी का कटनी जिले में यह पहला मामला नही है इसके पूर्व भी मामले प्रकाश में आ चुके है। रिश्वत के मामले में जिले का प्रमुख कार्यालय भी विगत दिनों पूर्व बड़ी सुर्खियों में रहा है,जिसके बाद जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने कार्यवाही कर सफलता हासिल की थी। वही इस संबंध में जिला कलेक्टर अविप्रसाद ने जाँच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 
Mo9131308097
जिला कटनी मध्य प्रदेश

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment