Katni: जिले में अब तक 228.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

By
On:
Follow Us
पिछले साल की तुलना में इस वर्ष हुई 102.0 मिलीमीटर अधिक बारिश
कटनी (3 जुलाई ) – कटनी जिले में इस वर्ष 1 जून से 3 जुलाई की प्रातः तक की अवधि तक कुल 228.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि बीते वर्ष इसी अवधि के दौरान 126.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार इस साल पिछले वर्ष की तुलना में 102.0 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
          अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल अलोच्य अवधि तक वर्षा मापी केंद्र कटनी में 187.6 मिलीमीटर, रीठी में 219.2 मिली मीटर, बड़वारा में 230.6 मिलीमीटर, बरही में 152.0 मिलीमीटर, विजयराघवगढ़ में 116.8 मिलीमीटर, बहोरीबंद में 195.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी प्रकार स्लीमनाबाद में 354.8 मिलीमीटर एवं ढीमरखेड़ा में 371.7 मिलीमीटर वास्तविक वर्षा दर्ज की गई।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 
मो9131308097
जिला कटनी मध्य प्रदेश

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment