Katni: धूमधाम वा हर्षल्लास के साथ धूमधाम से निकला दधिकांदो महोत्सव का भव्य जुलूस

By
On:
Follow Us
  
जनक्रांति न्यूजकटनी कटनी- जन्माष्टमी पर्व के बाद नगर में मनाया जाने वाला दधिकांदो महोत्सव आज रविवार को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शाम पांच बजे से लक्ष्मीनारायण मंदिर से निकली शोभायात्रा का जुलूस देर रात तक चलता रहा।
इसमें विभिन्ना टोलियों ने शहर के अनेक स्थानों में लगी दधिमटकियों को पिरामिड बनाकर तोड़ा, दधिकांदो महोत्सव के साथ पूरा शहर में उत्सव में वातावरण बन गया। जन्माष्टमी के पहले रविवार को मनाया जाने वाला दधिकांदो महोत्सव पिछले कई वर्षों से नगर में मनाया जा रहा है।
इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, नगर के जनप्रतिनिध व गणमान्य नागरिक व सहित आसपास के क्षेत्रों की ग्रामीण जनता ने भाग लिया। इस दौरान नगर की प्रमुख गलियों में दही और ईनाम आदि भर कर दधि मटकी टांगी गई और इसे विभिन्न टोलियों ने फोड़ा।
टोलियों के साथ बड़ी संख्या झांकियां जीवित झांकियां, अखाड़े, ढोल-नगाड़े वा चल चित्र झकिया बहार से आए कलाकारो ने किया अपनी कला का भव्य    प्रदर्शन | इस दौरान नगर में विभिन्ना चौराहों में विभिन्ना कार्यक्रम आयोजित हुए।
कई जगहों पर टांगी मटकी
मटकी फोड़ने की टोलियों के लिए इस दौरान नगर में विभिन्ना स्थानों में मटकी टांगी गईं। शाम पांच बजे लक्ष्मी मंदिर से शुरू हुआ और सुख्खन अखाड़ा, झंडा बाजार, पतासा वाली गई, घंटाघर, बैंक तिराहा, गर्गचौराहा, हीरागंज, सब्जी मंडी, सुभाष चौक झंडा बाजार होते पुनः सत्यनारायण मंदिर आया।
कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। चल समारोह में अनेक झांकियां शामिल हुईं। इनमें जीवंत झाकियां सहित विभिन्ना दृश्यों की झाकियां शामिल हुईं। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई।
बधाई उत्सव कमेटी के तत्वाधान में निकलने वाली इस शोभायात्रा में आकर्षक झांकिया शामिल हुईं। इस दौरान भजन भी प्रस्तुत किए गए। कौतुक वेशभूषा में भी लोग शामिल हुए। लोगों ने अपने घरों में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न वेशभूषाओं में बच्चे शामिल हुए।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 
जिला कटनी मध्य प्रदेश

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment