
कटनी मध्य प्रदेश जनक्रांति समाचार -निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा तहसील बरही विधानसभा क्षेत्र विजयराघवगढ़ अंतर्गत किये जा रहे निर्वाचन संबंधी कार्याे का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान ई.आर.ओ द्वारा नियुक्त बी.एल.ओ द्वारा प्रतिदिन फील्ड वेरीफिकेशन, मतदान केन्द्रों के अंतर्गत आने वाले 18 एवं 19 वर्ष के नवीन मतदाताओं के सत्यापन की कार्यवाही की तथा फॉर्म नंबर 6,7 एवं 8 की समीक्षा के दौरान निर्वाचन नामावली में नाम जोडनें संबंधी कार्यवही में लापरवाही पाये जाने पर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद ने पटवारी बरही हल्का अनुज पोरते तथा कुठिया महंगवा स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक एव बी.एल.ओ दिवाकर उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।
विजयनाथ घाम पहुंचकर कलेक्टर श्री प्रसाद ने लिया आशीर्वाद
तहसील भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा बरही के भूमि प्रकट भगवान विजयनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा – अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा जिले की खुशहाली की कामना की।
Mo9131308097
जिला कटनी मध्य प्रदेश





