Katni: बारिश में भी यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने पुलिस अधीक्षक ने यातायात पुलिस को रेनकोट वितरित किये

By
On:
Follow Us
कटनी। सड़क पर दिन-रात चौकसी बरतने वाले यातायात कर्मियों को मौसम की मार भी झेलनी पड़ती है। जिले में लगातार हो रही भीषण बारिश को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन ने एक अभिनव पहल की है। पुलिस अधीक्षक श्री रंजन ने सड़क पर तैनात रहने वाले यातायात कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में सर्वप्रथम नवाचार करते हुए यातायात कर्मियों को आज रेनकोट का वितरण कराया। जन सहयोग के माध्यम से प्राप्त हुए रेनकोट के कारण अब यातायात कर्मी बरसात में भी शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने में आसानी से काम कर सकेंगे।
बारिश के मौसम में यातायात पुलिस कर्मचारियों को आनड्यूटी में बारिश से सुरक्षित बचाने के लिये पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्बारा बेलफेयर फंड से आज पुलिस कंट्रोल रूम में रेनकोट वितरित किये गये।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रंजन ने कहा कि यातायात पुलिस कर्मियों द्बारा जनसेवा के लिये खुले आसमान के नीचे सडक पर मेहनत से काम किया जाता है। बारिश में ड्यूटी प्रभावित न हो और सिपाही स्वस्थ्य रहे, इस मौके पर यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे सहित यातायात स्टाफ के सभी 50 कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए गए।
कर्मचारियों ने जताया आभार
पुलिस अधीक्षक के इस अभिनव पहल को लेकर रेनकोट पाने वाले यातायात कर्मी प्रसन्न नजर आए। कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक द्वारा कर्मचारियों के स्वास्थ्य हित में लिए गए इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि अधिकारियों के ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों से कर्मचारियों के हौसले बढ़ते हैं और वह पूरी लगन से अपनी सेवाएं दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब हम बरसात के समय भी बड़े आराम से सड़क पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने काम कर सकेंगे।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 
Mo9131308097
जिला कटनी मध्य प्रदेश

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment