Katni: मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के द्वितीय बैच में जिले से 90 युवाओं का चयन किया जाएगा ऐसे करे Apply

By
On:
Follow Us


कटनी ( 04 जुलाई)- मध्यप्रदेश सरकार द्वारा युवाओ के विकास के लिए महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के बैच 2 का शुभारम्भ किया गया है।
WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के Learn’ स्मंतदश् के मॉडल पर आधारित मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम मध्य प्रदेश ¼CMYIPDP½ मध्यप्रदेश सरकार की एक फ्लैगशिप इनिशिएटिव योजना है। इस योजना के तहत राज्य के युवाओं को अपना कौशल बढ़ाने, प्रोफेशनल वातावरण में कार्य करने और मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र के रूप में प्रदेश के विकास में योगदान देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड में 15 इंटर्न्स, प्रदेश भर में कुल 4695 युवाओं चयन किया जाएगा। योजना के तहत कटनी जिले से 90 इंटर्न (सीएम जन सेवा मित्र) का चयन किया जाएगा। जिनको इस योजना के तहत विकास योजनाओं का कार्य अनुभव दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना में 2 जुलाई से 10 जुलाई 2023 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से https://services.mp.gov.in/main/citizen/services/ui#intr/apply आवेदन किए जा सकते है। इसके लिए पिछले 2 वर्षाे में न्यूनतम 50 प्रतिशत से स्नातक, स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना चाहिए।
WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

इस योजना के द्वारा “मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र” बनने का मौका मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 8 हजार रूपये का स्टायपेंड दिया जायेगा एवं इंटर्नशिप की कार्यवधि 6 माह की होगी।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 
Mo9131308097
जिला कटनी मध्य प्रदेश

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment