कटनी। श्री जगदीश स्वामी मंदिर ट्रस्ट कमेटी द्वारा कटनी नगर का 141वां रथयात्रा वापसी जुलूस प्रतिवर्ष अनुसार की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री जगदीश स्वामी मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सरावगी, रथ यात्रा प्रभारी विजय ठाकुर, सचिव शिव सोनी ने बताया कि रथयात्रा वापसी महोत्सव 27 जून की शाम माता जानकी का रथ जगन्नाथ मंदिर से राधा कृष्ण मंदिर महा प्रभु को मनाने के लिए पहुंचा।
27 जून को शाम 6 बजे महा प्रभु जगन्नाथ, बलदाऊ एवं माता जानकी की शोभा यात्रा सब्जी मंडी राधा कृष्ण मंदिर से निकली गई। धूमधाम और बाजे गाजे के बीच निकाली गई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर वापस जगन्नाथ मंदिर पहूंचेगी। इस शोभायात्रा में अनेक झांकी, बजरंग बाल रामायण समाज द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। शोभायात्रा में इस बार विशेष आकर्षण नवदुर्गा के अवतार की विशेष प्रस्तुति रही जो कि जलूस मार्ग में अपना नृत्य व झांकी का प्रदर्शन किया।
एक शाम भगवान जगन्नाथ के नाम जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा कमेटी के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि 29 तारीख शाम 6:00 बजे से जगन्नाथ मंदिर के सामने जगन्नाथ चौक में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमे बजरंग बाल रामायण समाज द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी व ट्रस्ट कमेटी द्वारा सहयोगियों का सम्मान किया जायेगा।
महाभंडारा 30 जुन को आयोजित
30 जून को जगन्नाथ महाप्रभु का पूजन हवन कर ब्राह्मण भोजन एवं कन्या भोजन के बाद महाभंडारा आयोजित किया जाएगा। श्री जगदीश स्वामी मंदिर ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सरावगी, रथ यात्रा प्रभारी विजय ठाकुर, सचिव शिव सोनी, संजय गिरी, पुजारी चंद्रिका दुबे, पुजारि उमेश दुबे, शिशिर टुढहा, शंभू शरण मिश्रा, नटवरलाल कोटक, मुरली अग्रवाल, विजय पटेल, राजेश तिवारी, विनोद मिश्रा, विपिन दुबे, राजकुमार यादव, प्रकाश गुप्ता, उमाशंकर छिरौलिया, महेश नामदेव, ओमप्रकाश पुरवार, सिद्धार्थ गौतम, भरत गुप्ता, मुन्ना ताम्रकार, प्रकाश गुप्ता, तुलसी गुप्ता, अशोक ताम्रकार, शेखर महतेले , संजीव कुशवाहा, नरेश ताम्रकार, आदर्श टुढहा ( रेशु), भोलू ठाकुर, पंकज गुप्ता, आकाश टुढहा , निमेश गुप्ता, मनीष शर्मा, श्रीकांत खेडीया, आदि शहर की धर्म प्रेमी जनता से पहुंचने की अपील की है।
भगवान जगन्नाथ स्वामी की घर वापसी रथ यात्रा का जगह जगह प्रभु भक्तों के द्वारा किया गया स्वागत कि गई पुष्प की वर्षा बड़े ही भव्य तारिके से निकली
प्रभु की घर वापसी रथ यात्रा
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव
Mo9131308097
जिला कटनी मध्य प्रदेश





