Katni: सड़क पर पार्क किये वाहनो की वजह से 2 घंटे तक लगा रहा जाम

By
On:
Follow Us

रंगनाथ मंदिर  धार्मिक अयोजन मे सामिल होन आये लोगो ने सड़क पर पार्क किये 2 पहिया वा 4 पहिया वाहनो की वजह से  2  घंटे तक लगा रहा जाम, के बीच में एक एम्बुलेंस भी 

फ़सी रही धार्मिक योजना में होने आये लोगो ने सड़क पर पार्क किये वाहनो  की वजह से 2 घंटे तक लगा रहा जाम

जनक्रांति न्यूज कटनी। रंगनाथ नगर थाना अंतर्गत रंगनाथ मंदिर में धार्मिक आयोजन तथा साउथ स्टेशन के सामने स्थित रेल अंडर पास में बारिश का पानी भर जाने एवं रंगनाथ मंदिर में हो रहे धार्मिक आयोजन में आए लोगों की गाड़ियां सड़क पर पार्क होने के कारण लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। यहां लगभग दो घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।

बताया जाता है कि रंगनाथ नगर मंदिर में आयोजित धार्मिक आयोजन में शहर से कई लोग अपने चार पहिया वाहन से पहुंचे थे। जिनके वाहन मंदिर के बाहर सडक़ पर पार्क थे।

वहीं बारिश शुरू हुई तो साउथ स्टेशन के सामने स्थित रेल अंडर पास में बारिश का पानी भर गया। इन दोनों वजहों से यहां जाम लग गया और रेल अंडर पास के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई। हालांकि कई लोगों ने जाम से बचने के लिए लखेरा, आयुध निर्माणी होते हुए अपना काम चलाया। लेकिन एन शक्तिपुंज एक्सप्रेस आने के समय लगे जाम के कारण उन लोगों को भारी परेशानी हुई जो इस ट्रेन को पकडऩे साउथ स्टेशन जा रहे थे।

फंसी रही एंबुलेंस

रंगनाथ मंदिर के सामने लगे भीषण जाम में लोगों के साथ-साथ मरीज को लिए एक एंबुलेंस भी 2 घंटे तक फंसी रही। काफी देर तक परेशान होने के बाद किसी तरह एंबुलेंस चालक में वापस गाड़ी मोड़ कर दूसरे रास्ते से अपना सफर तय किया।

मंदिर कमेटी ने नहीं की व्यवस्था

स्थानीय लोगों का कहना है कि रंगनाथ मंदिर में धार्मिक आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपने चार पहिया वाहनों से पहुंचे। मंदिर कमेटी के द्वारा वाहनों की पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई। जिसके कारण सड़क पर अव्यवस्था फैल गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment