
कटनी (8 जुलाई)- जिला कटनी में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन, विक्रय एवं निर्माण की रोकथाम हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी कटनी के मार्गदर्शन में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
विशेष अभियान के तहत विगत दिवस आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 02 के आधारकाप, निमियाहार क्षेत्र में अभिषेक सिंह बघेल आबकारी उपनिरीक्षक के नेतृत्व में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान आबकारी की टीम बी द्वारा की गई कार्यवाही में कुल 435 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 50 लीटर अबैध हाथ भट्टी मदिरा जप्त की जाकर कुल 5 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के पंजीबद्ध किये गये। मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट किया गया। जप्त किये गये लाहन तथा मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 30 हजार रूपये है।
उपरोक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक मोना दुबे, केशव प्रसाद उईके, आबकारी आरक्षक राजेश गौटिया, चन्द्र प्रकास त्रिपाठी, वीणा ब्रम्हवंशी, सम्मिलित रहे। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया की जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव
Mo9131308097
जिला कटनी मध्य प्रदेश





