Katni News: डकैती की वारदात को अंजाम देने के उदेश्य से घुसे डकैतों ने डेयरी व्यवसायी के ऊपर किया चाकू से हमला

By
On:
Follow Us


कटनी (जनक्रांति न्यूज़) – डकैतों के हमले में घायल डेयरी व्यवसायी मनीष शर्मा की दुःखद मौत की खबर के बाद सभी  स्तब्ध हैं। कटनी के आधारकाप में आज सुबह जघन्य वारदात में नकाबपोश डकैतों ने एक परिवार पर हमला कर यहां से करोड़ों की लूट की तथा परिजनों पर प्राणघातक हमला कर दिया था। इसमें मनीष शर्मा गम्भीर रूप से घायल थे जिन्हें जबलपुर रिफर किया गया लेकिन जबलपुर ले जाते वक्त मनीष शर्मा की मृत्यु हो गई।

WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

बता दें कि कटनी के आधारकाप इलाके में बीती रात ढाई बजे अज्ञात लुटेरों ने लक्ष्मी निवास पर घुसते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने घर के मालिक मनीष शर्मा उनकी पत्नी पूनम और बच्चे सत्या शर्मा को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।लुटेरों ने लक्ष्मी निवास पर घुसते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने घर के मालिक मनीष शर्मा उनकी पत्नी पूनम और बच्चे सत्या शर्मा को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी मनोज केडिया, सीएसपी सहित कोतवाली पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे डॉग-स्कॉड के साथ पंचनामा बनाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी कटनी  जिले  में   दिन   अपराध  बढ़ रहे है  अप्राधियो  के हौंसले दिन प्रति दिन बुलंद  हो  रहे है ।

रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

Mo9131308097

जिला कटनी मध्य प्रदेश

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment