Khaknar: प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी तीर्थक्षेत्र महाराष्ट्र मुक्ताईनगर के लिए पैदल दिंडी यात्रा रवाना

By
On:
Follow Us


खकनार/जनक्रांति न्यूज़/ रिपोर्टर रमेश इंगले: प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गजानन भजन मंडल एवं वारकरी संप्रदाय द्वारा तीर्थक्षेत्र महाराष्ट्र मुक्ताईनगर के लिए पैदल दिंडी यात्रा का आयोजन किया गया सुबह 8:00 बजे गजानन भजन मंडल एवं वारकरी संप्रदाय के लोक मंदिर पर जमा हुए यहां से गांव में दिंडी यात्रा का आयोजन किया गया गांव में महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना कर आरती की गई डिंडी यात्रा मैं श्रद्धालुओं ने हाथ में भगवा झंडे  लेकर भजन करते हुए रोड से एक लाइन में अनुशासन में चल रहे थे साथ में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पैदल यात्रा में शामिल हुई दिंडी यात्रा का पेट्रोल पंप पर स्वागत किया गया समाजसेवियों द्वारा पोहा चाय अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now
 पेट्रोल पंप से सुबह 9:00 बजे रोड से पैदल खाना हुई गजानन भजन मंडल द्वारा डिंडी यात्रा में श्रद्धालुओं को प्रवेशिका दी गई थी सभी सफेद गणवेश में उपस्थित होकर भजन कीर्तन करते हुए रोड से चल रहे थे डिंडी यात्रा के साथ में पालकी में गजानन महाराज की प्रतिमा रखी गई थी रास्ते में सभी गजानन महाराज की पूजा अर्चना कर रहे थे साथ में सामान रखने के लिए आईसर ट्रक एवं साउंड सिस्टम भी  चल रहा था दिंडी यात्रा पैदल 3 दिन में 70 किलोमीटर चलकर तीर्थ क्षेत्र मुक्ताईनगर पहुंचेंगे

WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

 यहां सभी श्रद्धालु मां मुक्ता देवी के दर्शन एवं चांगदेव के दर्शन करेंगे एवं आशीर्वाद लेंगे जानकारी के अनुसार 1 माह पंढरपुर की पैदल यात्रा के बाद सभी पंढरपुर के श्रद्धालु दर्शन करने मुक्ताई नगर मुक्ता देवी के दर्शन करने आते हैं तो ही पंढरपुर की यात्रा सफल मानी जाती है इसलिए सभी आसपास के वारकरी संप्रदाय भजन मंडल के लोग पैदल यात्रा 3 दिन में गुरुवार  ग्यारस के दिन मुक्ताईनगर पहुंचेंगे यहां पर पंढरपुर की 1 महीने की यात्रा का समापन होगा मुक्ता देवी के दर्शन पर सभी श्रद्धालु महा प्रसादी का लाभ लेंगे तीन दिवसीय यात्रा के दौरान गुलाईगांव में दोपहर का भोजन श्याम को शाहपुर में भोजन एवं रात्रि विश्राम होंगा यहां से दिंडी यात्रा भजन कीर्तन करते हुए पैदल चलकर अंतुर्ली फाटे पर रात्रि विश्राम एवं भोजन होगा तीसरे दिन दिंडी यात्रा मुक्ताईनगर पहुंचेगी।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment