
खकनार (जनक्रांति न्यूज़) रमेश इंगले: खकनार तहसील मुख्यालय पर बुधवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवम निकाह योजना के अंतर्गत हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के कुल 471जोड़ों का विवाह कराया गया जिसमें 462 हिंदू जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए व मुस्लिम समुदाय के 9 जोड़ों ने काजि मौलवी के समक्ष निकाहनामा कबूल किया।
जिस में उपस्थित खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस नेपानगर विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को ने नव दंपत्तियो को आशीर्वाद दिया एवम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस दौरान बुरहानपुर जिला कलेक्टर भव्या मित्तल जिला पंचायत सीईओ वा जनपद पंचायत सीईओ सुरेशचंद्र टेमने तहसीलदार सुंदरलाल ठाकुर व सभी जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
.jpeg)





