ईसाक पिता इस्माइल निवासी अंजनी टॉकीज लच्छू होटल के पास खण्डवा के द्वारा अवैध रुप से अतिक्रमण करके टीन का सेट डालकर रास्ता बंद कर दिया हैं। अवैध रूप से कब्जा करके अतिक्रमण करके रास्ता बंद कर दिया हैं। अनस कॉलोनी में 80 से 90 मकान बने हुए हैं यह लोग मजबूरी में दूसरी कॉलोनी के दूसरों के प्लाटों में से आना-जाना कर रहे हैं अब प्लाट वाले भी उनको आने जाने से रोक रहे हैं इसलिए इनकी कॉलोनी का मुख्य मार्ग हैं। राजस्व अधिकारी द्वारा अनस कॉलोनी का सीमांकन करके उसे खोला जावे। और इसी मुख्य मार्ग पर नगर निगम द्वारा नर्मदा जल की 8 इंच पाइप लाइन की डाली गई है। नर्मदा जल की पाइप लाइन को भी जोड़ा जावे हैं। नाली का निकास निकाला जावे, बिजली के खंभे इसी मुख्य मार्ग पर लगाया जाए और एंबुलेंस, अग्निशामक यंत्र, जननी एक्सप्रेस इस मुख्य मार्ग से कॉलोनी के अंदर आ सके।और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जावे। अभी हमने प्रशासन से आवेदन निवेदन किया है कभी हमारी समस्या का समाधान 5 दिन के अंदर नहीं होता हैं। तो क्षेत्रवासी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे चक्का जाम करेंगे, भूख हड़ताल पर बैठेंगे, और मरण मरण अनशन पर भी बैठेंगे।
इस मौके पर शहीद पिता रमजान, नवाब पिता उस्मान, काशिफ पिता मुस्ताक, नदीम रजा़ पिता अहफा़ज रज़ा, मोहम्मद मछली, मंजूर पलंबर, इम्तियाज, इमरान अगरबत्ती, इरशाद आटो, रिज़वान पटेल, फरहत खान, रिजवाना खान इत्यादि महिला पुरुष मौजूद रहे।





