
Khandwa खंडवा (जनक्रांति न्यूज़) जावेद एलजी- बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर महोदय खण्डवा एवम रेल प्रबंधक के नाम स्टेशन प्रबंधक खण्डवा को ज्ञापन प्रेषित कर 22121 नागपुर भुसावल ट्रेन पुनः संचालन करने की मांग की गई। क्योंकि गुरू पूर्णिमा पर्व पूरे देश एवम प्रदेश में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। और लाखों भक्त दादाजी दरबार खंडवा पहुंचते हैं। आपको बता दें कि दादाजी धाम खण्डवा और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु लाखों श्रद्धालु एवं भक्तों आते हैं। प्रधानमंत्री प्रतिदिन कई वंदे भारत ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना कर रहे हैं। इसी अनुक्रम में नागपुर भुसावल ट्रेन को भी चालू करने की मांग की गई। ज्ञापन देने पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर कैथवास जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामपाल सिंह सोलंकी नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर महेश जोशी रचना तिवारी महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमलता पालीवाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदेश सचिव मोनिका मांढरे, श्रेया मंडलोई कांग्रेस अध्यक्ष,कामिनी मंडलोई प्रतिमा कसेरा उपस्थित हुए।






