Khandwa – जनमंच ने शोभायात्रा का किया स्वागत

By
On:
Follow Us


खंडवा (जनक्रांति न्यूज़) जावेद एलजी: खंडवा।देश की सबसे बड़ी बालाजी भगवान की मूर्ति की स्थापना करने से पूर्व बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई।विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now
सामाजिक संगठन जनमंच प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि संस्था के अनेक सदस्य शोभायात्रा में शामिल भी हुए,वहीं पार्वतीबाई धर्मशाला के पास स्टेशन रोड पर स्वागत किया गया।जनमंच के चंद्रकुमार सांड,कमल नागपाल,देवेंद्र जैन,सुनील जैन,अनुराग बंसल,एन के दवे,सागर आरतानी,अनूप गंगराड़े,संजय सोनी,अमित वेढानी सहित ब्राम्हण समाज की ओर से प्रमिला शर्मा,मोनिका शर्मा,निधि राजवैद्य,अखंड ब्राह्मण महासभा पंथ की प्रदेश अध्यक्ष मोना थापक,मदनलाल अग्रवाल,उषा अग्रवाल आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की।
जनमंच सदस्यों द्वारा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवम् समाजसेवी रीतेश गोयल के साथ बालाजी मूर्ति पर पुष्प वर्षा की और सफल धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment