Khandwa खंडवा (जनक्रांति न्यूज़) जावेद एलजी- मध्य प्रदेश मीडिया संघ प्रदेश अध्यक्ष जयवंत ठाकरे भोपाल मैं पत्रकार के साथ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को सौंपेंगे ज्ञापन और खंडवा में जिला अध्यक्ष श्याम शुक्ला के नेतृत्व भी गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। मध्य प्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ के मीडिया प्रभारी अनवर मंसूरी ने बताया कि पत्रकारों पर अत्याचार आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। राजनीतिक दबाव इस कदर प्रशासन पर हावी हो रहा है कि बिना जांच के पत्रकारों पर एक एफ आई आर होने लगी है। ऐसा ही मामला पंधाना थाना क्षेत्र में देखने को मिला जिसका विरोध मध्य प्रदेश मीडिया संघ खंडवा पत्रकार संघ करता है। सोमवार को सभी पत्रकार एकत्रित हुए और खंडवा एसपी से मुलाकात कर उन्हें मामले की निष्पक्ष जांच करने का आवेदन दिया। मामला ग्रामीण पत्रकार गोपाल सावनेर से जुड़ा था जिस पर भाजपा के सांसद प्रतिनिधि ने एट्रोसिटी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम प्रदीप जगदन्ने ने अपनी पत्नी एवं अपने समर्थकों के साथ पंधाना थाने पहुंचकर पत्रकार गोपाल सावनेर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था पुलिस ने भी बिना देर किए राजनीतिक दबाव के चलते पत्रकार पर मामला दर्ज करने में जरा भी देर नहीं की जबकि शिवराज सिंह सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि पत्रकारों पर मामला दर्ज करने से पहले मामले की निपक्ष जांच की जानी चाहिए।





