खंडवा (जनक्रांति न्यूज़) जावेद एलजी : महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव द्वारा आज श्री दादाजी धूनीवाले के पावन मेले में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 3R सेंटर पर प्राप्त सामग्रियों का स्टाल लगाया गया जिसमें कॉपी, किताबें, बस्ते, जूते, चप्पल , महिला पुरुष और बच्चों के कपड़े आदि सामग्रीयो का एमआईसी सदस्यों के साथ कैंप का उद्घाटन कर सामग्रीयो को लोगों में वितरण की गई,
जिसमें बाहर से आए श्रद्धालुओं द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया जा रहा है। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, प्रतिनिधि अमर यादव, एम आई सी सदस्य राजेश यादव,सोमनाथ काले, श्रीमति फिरोजा रियाज मार्शल निगम आयुक्त नीलेश दुबे, उपायुक्त लेखा एवं वित्त सचिन सितोले, उपायुक्त जाकिर जाफरी, भुवन श्रीमाली, मनीष पंजाबी, अजय पटेल सखाराम भट्ट, धीरज दवे,जाकिर अहमद, सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।





