Khandwa News: चलती ट्रेन में यात्री की मौत: मुंबई से गोरखपुर जाते वक्त खंडवा में बिगड़ी तबीयत

By
On:
Follow Us


खंडवा (जनक्रांति न्यूज़) जावेद एलजी: चलती ट्रेन में यात्री की मौत: मुंबई से गोरखपुर जाते वक्त खंडवा में बिगड़ी तबीयत, मृतक नेपाल का रहने वाला मध्यप्रदेश में चलती ट्रेन में नेपाल के रहने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मुंबई में कैटरिंग का काम करता था। मृतक गोरखपुर जा रहा था तभी खंडवा और हरदा के बीच चलती ट्रेन में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक नेपाल का रहने वाला चंद्रा उम्र 39 पिता बहादुर मुंबई में कैटरिंग का काम करता था। वे अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने ट्रेन से गोरखपुर जा रहा था। इस दौरान खंडवा और हरदा के बीच उसकी तबीयत चलती ट्रेन में बिगड़ गई।
जब उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो उसके साथी मिलान ने उसे हरदा स्टेशन पर उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। आजu सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन शव को नेपाल के तनहु जिले के ग्राम दमोली लेकर जा रहे है। इधर हरदा जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment