
Khandwa खंडवा (जनक्रांति न्यूज़) जावेद एलजी- यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों की खैर नहीं है। जावर पुलिस की नजर हर वाहनों पर है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर जावर पुलिस ने हाट बाजार एवं कई जगह जांच अभियान चलाकर चालान काटे। अभिमन्यु अभियान के दौरान कमर्शियल वाहनों की जांच की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं जांच के क्रम में वाहन चालकों की ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट फिटनेस, ओवरलोड और प्रदूषण समेत अन्य कागजात जांच की गई। जिनके कागजात सही नहीं पाए गए उनसे चालान काटकर जुमाने वसूले गए।
मौके पर एएसआई कैलाश तिवारी प्रधान आरक्षक मुकेश राव आरक्षक सुरेश वास्कले आरक्षक आकाश शर्मा मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि दर्जनों वाहनों का ऑनलाइन व ऑफलाइन चालान काटा गया। वाहन चालकों को यातायात नियम पालन करने और वाहन संबंधित कागजात साथ रखने की सख्त हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि अभिमन्यु अभियान लगातार जारी रहेगा।





