Khargone: गुरु पूर्णिमा के अवशर पर हजारों भक्तो ने किये ॐ शक्ति सेवा धाम आश्रम मारुगढ़ में गुरु दर्शन

By
On:
Follow Us


गुरु पूर्णिमा के अवशर पर हजारों भक्तो ने किये ॐ शक्ति सेवा धाम आश्रम मारुगढ़ में गुरु दर्शन
खरगोन (जनक्रांति न्यूज़) दिलीप बामनिया: खरगोन जिले के प्रशिद्ध ॐ शक्ति सेवा धाम आश्रम पर ब्रम्बलीन संन्त श्री झबर सिंह जी महाराज एवं परम पुज्य संत श्री विष्णुजी बापुजी के दर्शन कर हजारों भक्तो ने आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम परिवार के सुभाष नायक एवं रोहित नायक ने बताया कि प्रति वर्ष ॐ शक्ति सेवा धाम आश्रम मारुगढ़ में गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े धूम धाम से मनाया जाता है  जो इस बार भी सभी भक्तो ने मिलकर 2 जुलाई को रात्रि भजन संध्या कि गयी जिनमे खरगोन के सुभम तारे मित्र मंडल द्वारा प्रस्तुति दी गयी। और आज 3 जुलाई को दूर दूर से आये सभी भक्तो द्वारा गुरु दर्शन कर गुरु पूजन  पुज्य संत श्री विष्णु जी बापुजी की मधुर वाणी से सत्संग भजन का रसपान किया।
WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

कार्यक्रम के पूर्व में सभी भक्तों द्वारा पुज्य सन्त श्री विष्णु जी बापूजी पर पुष्प वर्षा कर सत्संग पंडाल तक लाया गया। जहां पुज्य बापुजी ने भक्तो को सत्संग का श्रवण कराया। कहा माता पिता और गुरु से बढ़कर दुनिया मे कोई नही है। माता पिता जन्म देते है। और गुरु सद मार्ग दिखते है। इस अवसर  आश्रम सेवा समिति के  ममराज पंवार,संतोष नायक,सुभाष,नायक,सुनील नायक,गौतम,नायक,मूलचंद नायक,राजू पाटिल,वीरेंद्र वाणी,महेश कुमावत, स्वरूप राठौड़,अवधेश गौड़,चंकी सावले,राकेश गुप्ता,सुरेश कुमावत,अमित ठाकुर,पांडे जी,दीपक चौहान,लड्डू गुप्ता,सुनील तंवर,कमल यादव,शेखर जायसवाल, सोनू भाई सावदा,सचिन तंवर,जयराम भाई, ओमप्रकाश साहु,सुनिल भाई सवदा,गुड्डू पेटलावाद,आशीष मिश्रा, प्रीतम डुडवे,शैलेन्द्र,पंकज ठाकुर,जयंत जाधव,वाशु नायक, बबलु नायक , माधव नायक एवं आदि भक्त उपस्थित रहे।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment