झिरन्या (जनक्रांति न्यूज़) दिलीप बामनिया झिरन्या से इस वक्त कि सबसे बड़ी खबर आ रही है जहां पर, झिरन्या क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले ग्राम पंचायत कोठा बुजुर्ग में ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई सालों से गांव के लोग लाल पानी पी रहे है, नदी नालों में से खोदकर पानी पी रहे हैं ग्रामीण क्षेत्र लोग झरिया गड्ढे का पानी पीने को मजबुर हो रहें हैं, आदिवासी लोग आसपास निवास कर रहे हैं। ग्रामीण जन नाले में गड्ढे खोदकर पेयजल बैलगाड़ी व सिर पर लेजाकर पिने का पानी पर मजबुर है मगर पंचायत में बैठे सरपंच व सचिव बिल्कुल इस और ध्यान दें रहें हैं। इस जगह पर लगातार कई वर्षों से ग्रीएम काल में पानी का अकाल पडता है लेकिन ग्रामीण जनों कि इस समस्या पर नहीं तो प्रशासन दे ध्यान देती है नहीं ग्राम पंचायत इसी तरह ग्रामीण जनों ने कई बार ग्राम पंचायत में इस समस्या को लेकर सरपंच व सचिव को आवगत कराया मगर फिर भी कुछ नहीं हुआ व लोग आज भी नाले का गंदा व मटमैला पानी पीने पर मजबुर है। और अगर बात करें ग्राम पंचायत कोठा के सरपंच सचिव कि तो वह इस और अपना ध्यान केंद्रित करना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।
Madhya Pradesh: पिछले कई सालों से इस गांव के लोग लाल पानी पी रहे है, आज भी नदी नालों से खोदकर पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
Jankranti
MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।
For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com





