Manawar: लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

By
On:
Follow Us


मनावर जनक्रांति न्यूज़ फिरोज खान आरके सिंघाना: मनावर में लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया ।जिसमें चार टीमों ने भाग लिया ।फाइनल मुकाबला आरसीसी मनावर द्वारा जीता गया!
फाइनल मुकाबला प्रिंस मनावर तथा आरसीसी मनावर के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीसी ने165 रन बनाए। जिसमे फैजान ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अपने 65 रन के स्कोर में  छह चौके , पांच  छक्के लगाए। इस प्रकार 166 का टारगेट दिया गया। प्रिंस मनवार के बल्लेबाजों की शुरुआत अच्छी नहीं रही ।बलराम जल्दी आउट हो गए। उसके बाद कोई बल्लेबाज रुक कर बल्लेबाजी नहीं कर सका।  सलीम और अमजद पठान की घातक गेंदबाजी के सामने प्रिंस 83 रन पर ऑल आउट हो गई। सलीम ने 4 और अमजद पठान ने 3 विकेट झटके। फाइनल के मैन ऑफ द मैच फैजान रहे। जिन्होंने 65 रन बनाए मात्र 33 गेंदों पर ।बेस्ट फील्डर टूर्नामेंट के सागर सक्सैना रहे।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment