.jpeg)
मनावर (जनक्रांति न्यूज़) फिरोज खान आरके सिंघाना: मनावर – धार जिले की मनावर विधानसभा हमेशा से ही राजनीति का केंद्र बनी रहती है। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि जब भी मनावर विधानसभा में कोई पार्टी जीतती है। तो प्रदेश में उसी की सरकार बनती है। विधानसभा चुनाव में अभी समय है परंतु मनावर में चुनाव की तपन शुरू हो गई है। जिसमें स्थानीय उम्मीदवार को टिकट दिलाने के लिए गांधी चौराहे पर पोस्टर लगाए गए। जिसमें लिखा था कि “”20 साल से कुक्षी विधानसभा में मनावर विधानसभा गिरवी रखी हुई है। हे मनावर विधानसभा वासियों इसे छुड़ा लो। स्थानीय उम्मीदवार लाओ मनावर विधानसभा बचाओ।
गांधी चौराहे पर जैसे ही पोस्टर लगने की खबर विधायक के समर्थकों को पता चली वैसे ही हलचल होना शुरू हो गई। पोस्टर लगने के कुछ देर बाद ही मनावर विधायक हीरा अलावा के समर्थक सुनील इसके द्वारा खुद डिवाइडर पर चढ़कर बैनर फाड़ दिया गया और वह काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। सुनील इसके ने कहा कि मनावर की जनता को कुछ लोग भ्रमित कर रहे हैं और इस तरह के गलत पोस्टर लगा रहे हैं। पार्टी किसी भी व्यक्ति को टिकट दे सकती है और देश में कोई कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है। हम ऐसे लोगों के खिलाफ ज्ञापन देंगे। जहां एक और दोनों पार्टियों में चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय रहवासी और कुछ कांग्रेस से नाराज कार्यकर्ता इस तरह से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसको लेकर यह साफ देखा जा सकता है, कि वर्तमान विधायक से पार्टी और नगर के कुछ युवा नाराज हैं। बीते दिनों विधायक का मोबाइल छीनने वाला भी वीडियो वायरल हुआ था। जिस ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि भारतीय जनता पार्टी से तीन बार विधायक रहे रंजना बघेल कुक्षी विधानसभा में ही निवास करती हैं। परंतु वर्तमान समय में वार्ड क्रमांक 5 में उनका नाम मतदाता सूची में आता है और उनका मतदान भी यहीं पर होता है। बात करें कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा की तो स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता लंबे समय से उनसे नाराज चल रहे हैं। और यह लड़ाई कांग्रेस के बीच में ही होती दिखाई दे रही है। क्योंकि जिस तरह से अलावा के समर्थकों ने यह पोस्टर पर फ़ाड़ा है। इससे स्पष्ट प्रतीत होता है, कि वह अच्छे से जानते हैं , कि यह किसके द्वारा करवाया जा रहा है।





