Manawar News: भीलीस्थान लायन सेना द्वारा सिंघाना में जनजागृति रेली निकाली गई, अभिनेत्री वियोना पाटिल भी हुई शामिल

By
On:
Follow Us


 

मनावर (जनक्रांति न्यूज़) फिरोज खान आरके सिंघाना: सिंघाना में लायन सेना द्वारा जन जागृति रेली निकाली गई । जिसमे मनावर विधानसभा के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए । रेली में विशेष रूप से गुजरात एवम मध्य प्रदेश के कलाकार भी शामिल हुए। गुजरात से अभिनेत्री वियोना पाटिल एवम मध्यप्रदेश से आदिवासी सिंगर सोहन बघेल , कमलेश अलावा , ऋतिक डोडवा भी शामिल हुए ।

WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

रैली कुक्षी रोड़ सिंघाना से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए अजंदी रोड स्थित एक गार्डन पर समापन किया गया । भीलीस्थान लायन सेना के सिंघाना प्रभारी संजय बघेल अजंदी द्वारा बताया गया कि प्रदेश में लगातार आदिवासी ,दलित समाज के लोगो पर अत्याचार किए जा रहे है जो की निंदनीय है। देश के मूल मालिको में एकता एवम जागरूकता की कमी है इसी वजह से हमारे समाज के लोगो को परेशान होना पड़ रहा है एवम उन पर अत्याचार किए जा रहे है जिस दिन हमने संविधान में उपल्ब्ध अधिकारों के बारे में जान लिया तो शोषण तो दूर ये लोग आंख उठा कर भी नही देख पाएंगे ।


उक्त अवसर पर भीलीस्थान लायन सेना के प्रदेश अध्यक्ष पन्नालाल बघेल ,ट्राइबल एक्टिविस्ट लकी जागीरदार,जीत बाबा चौहान,धार जिला अध्यक्ष रंजीत राणा बामनिया,संजय अजन्दी कोट,मनावर तहसील अध्यक्ष शुभम डावर,नितेश चौहान ,लकी सिंघाना ,राहुल पटेल ,शुभम पलासी,मनोज मुवेल ,कृष्णा मसानिया एवम सिंघाना क्षेत्र की समस्त ग्रामीण इकाई मुख्य रूप से सम्मीलित रही ।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment