
दरअसल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रमुख एम एस गोलवलकर के कुछ बयानों से लगता है कि वह दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों को समान अधिकारों के खिलाफ थे।
जानकारी के मुताबिक, इंदौर के तुकोगंज थाने में यह मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, दिग्विजय सिंह ने गोलवलकर के कुछ बयानों को लेकर ट्वीट किया था। एडवोकेट राजेश जोशी ने FIR कराते हुए कहा कि, दिग्विजय ने अपनी पोस्ट में गोलवलकर को मुस्लिम और दलित विरोधी बताया है। यह जानकारी झूठी है। आरएसएस की छवि खराब करने के चलते इंदौर में यह FIR दर्ज की गई है।
सिंह ने एक तस्वीर ट्वीट की थी जिसमें गोलवलकर के हवाले से अनेक टिप्पणियां लिखी हैं। गोलवलकर के हवाले से कह गया है कि वह दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों को समान अधिकार देने के बजाय ब्रिटिश शासन में रहना पसंद करेंगे। कुछ अन्य टिप्पणियों के लिए भी उन्हें जिम्मेदार बताया गया है।





