MP फिर हुआ शर्मसार… सीधी के बाद ग्वालियर में मुस्लिम युवक से क्रूरता, क्या CM शिवराज पीड़ित को घर बुलाकर उससे माफ़ी मांगेंगे या उसे जेल भेज देंगे?

By
On:
Follow Us


Gwalior Brutality: अब तो हद है! सीधी के बाद ग्वालियर में मुस्लिम युवक से क्रूरता, कार में बेरहमी से पीटा, तलवे चटवाए शांति का टापू कहे जाने वाले मध्यप्रदेश से इन दिनों इंसानियत को शर्मसार करने वाले मामले सामने आ रहे हैं सीधी पेशाब कांड के बाद अब ग्वालियर जिले से एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो में कुछ लड़के एक मुस्लिम युवक को चप्पलों बेरहमी से पीट रहे हैं और अपने तलवे चटवाए

Indore नाबालिग आदिवासी भाइयों को लेटाया फिर पीठ पर बरसाए डंडे Video Viral

जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो 15 दिन पुराना है. ये मारपीट डबरा निवासी मोहसिन खान उर्फ मंत्री खान के साथ हुई. गोलू गुर्जर और सुदीप ने दो दोस्तों के साथ मिलकर मोहसिन और उसके दोस्त करण गोस्वामी का अपहरण कर लिया

मध्यप्रदेश में बदमाशों के हौंसले बुलंद है, सीधी में आदिवासी, रीवा में दलित के साथ बर्बरता के बाद अब ग्वालियर में एक मुस्लिम युवक के साथ क्रूरता का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बदमाश एक युवक का किडनैप कर रखा है और वे उसके साथ मारपीट करके तलवे चटवा रहे हैं। बताया जा रहा है, आरोपी डबरा तहसील के रहने वाले हैं और युवक भी उसी इलाके का रहने वाला है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है, युवक और आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है।

हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा, “ग्वालियर में भी सीधी जैसा ही मामला सामने आया है. मुसलमान युवक को अगवा करके उसे मारा और पीटा गया, और तलवे भी चटवाये गये. क्या आप पीड़ित को घर बुलाकर उससे माफ़ी मांगेंगे या उसे जेल भेज देंगे?” इसके साथ ही उन्होंने घटना का वीडियो भी ट्विटर पेज पर शेयर किया है

वायरल वीडियो के अनुसार, चलती कार में आरोपी अपने आपको गुर्जर बता रहे हैं और जिस युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं, वह मुस्लिम समुदाय से है। आरोपी युवक के साथ चप्पलों से जमकर मारपीट कर रहे हैं, साथ ही तलवे चटवा रहे हैं। इस दौरान गाड़ी में पीछे बैठा एक युवक वीडियो बना रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी और युवक के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है। यह सभी डबरा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को पहले कलेक्ट्रेट बुलाया और वहां से उसका किडनैप करके कार में ले गए फिर चलती कार में जमकर मारपीट की और तलवे चटवाए। मामले को लेकर डबरा एएसएपी जयराज कुबेर का कहना है, अभी यह वीडियो उनके पास आया है। वीडियो में दिख रहे युवक और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment