MP में भ्रष्टाचार पर हल्लाबोलः कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, बीजेपी ने कमलनाथ सरकार में हुई गड़बड़ी गिनाई Congress Protest

By
On:
Follow Us


MP में भ्रष्टाचार पर हल्लाबोलः कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, बीजेपी ने कमलनाथ सरकार में हुई गड़बड़ी गिनाई
WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

जावेद एलजी खंडवा। मध्यप्रदेश में आगामी चुनाव से पहले भ्रष्टाचार का जिन्न एक बार फिर जाग चुका है। दोनों ही राजनीतिक दल एक–दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। खंडवा में जहां कांग्रेस ने महाकाल लोक सहित अन्य भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार को घेरा और आज धरना प्रदर्शन किया तो वहीं बीजेपी ने भी पलटवार करते हुए 15 महीने की कमलनाथ सरकार में हुए भ्रष्टाचार गिना दिए।
खंडवा के केवलराम चौराहे पर कांग्रेस पार्टी ने करीब 2 घंटे तक महंगाई, भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी को घेरा और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, तो आने वाले समय में कांग्रेस सरकार की 500 रुपए में गैस टंकी, नारी सम्मान योजना में 1500 सो रुपए देने की बात कही। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुनीश मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार में महाकाल लोक का बजट बढ़ाकर काम किया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उसमें भी भ्रष्टाचार किया और हवा आंधी में वहां लगी मूर्तियां गिर गई।
इधर, खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने 15 महीने की कमलनाथ सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। विधायक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि 15 महीने की कांग्रेस सरकार में किसानों के साथ कर्ज माफी में घोटाला, खाद घोटाला हुआ। ऐसे कई घोटाले कमलनाथ सरकार में हुए है। इन घोटालों के माध्यम से आम जनता के बीच में जाएंगे और अपनी बात रखेंगे।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment