MP Politics: मध्यप्रदेश BJP में नहीं थम रहा इस्तीफों का दौर, अब इस पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा

By
On:
Follow Us


Former MLA Dhruv Pratap Singh left BJP: भोपाल। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पार्टी से रूठ कर कांग्रेस में जाने वाले नेताओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी का अब एक और झटका लगा है। पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को उनके कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इस्तीफा देते समय एक वीडियो बनाकर ध्रुव प्रताप सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाया है। धुव्र प्रताप सिंह का कहना है कि बीजेपी अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है। आपको बता दें कि कई दिनों से ध्रुव प्रताप सिंह पार्टी में उपेक्षा झेल रहे थे।
ध्रुव प्रताप सिंह जनसंघ के नेता हैं। साल 1980 से वो जनसंघ से जुड़े थे। बीजेपी ने सबसे पहले उन्हें कटनी के बड़वारा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा था। हालांकि वो अपना पहला चुनाव हार गए थे। इसके बाद साल 2003 में बीजेपी ने उन्हें विजयराघौगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र पाठक के खिलाफ मैदान में उतारा था। बता दें कि सतेन्द्र पाठक, बीजेपी नेता संजय पाठक के पिता के पिता है। 2003 के विधानसभा चुनाव में ध्रुव प्रताप सिंह ने सत्येन्द्र पाठक को चुनाव हरा दिया था। उसके बाद उन्हें विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष भी बनाया गया। लेकिन जबसे संजय पाठक बीजेपी में शामिल हुए उसके बाद से ध्रुव प्रताप सिंह का कद कटनी में घटने लगा था।
मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह ने BJP से इस्तीफा दिया और साथ ही कहा कि
– ”BJP अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है”

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment