MP Working Journalist Union: एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ब्लॉक ईकाई का पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

By
On:
Follow Us

मण्डला-एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन प्रदेश अध्यक्ष  राधा वल्लभ शारदा के निर्देशन एवम प्रांतीय उपाध्यक्ष गणेश बैरागी (गन्नू भैया) के मार्गदर्शन, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एस पी तिवारी की सहमति से जिला अध्यक्ष कपिल वर्मा के प्रयासों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 
एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला इकाई मण्डला के अध्यक्ष के प्रयासों से  दिनांक 2 अप्रैल  2023  को नारायणगंज के जनपद पंचायत सभाकक्ष  मे आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह के दौरान ब्लॉक ईकाई नारायणगंज के अध्यक्ष बेनीलाल सिंगरौरे एवं बीजाडांडी के अध्यक्ष राहुल सिसोदिया द्वारा जिला ईकाई अध्यक्ष की सहमति पर दोनों ब्लाक ईकाई का गठन कर उनके पदों की घोषणा की गयी। सदस्यता प्राप्त सदस्यों को जिला ईकाई द्वारा सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश़ बैरागी (गन्नू भैया) प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एसपी तिवारी, जिला इकाई अध्यक्ष कपिल वर्मा,  की उपस्थिति में आज के कार्यक्रम के शुभारंभ में  माता सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण  के साथ  कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया।  तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत बाद  अतिथियों उद्बोधन हुआ। इसके बाद मंचासीन अतिथियों द्वारा ब्लाक ईकाई के  सभी सदस्य/पदाधिकारियों को  सम्मान पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष कपिल वर्मा द्वारा जिला ईकाई की आगामी रूप रेखा पर प्रकाश डालते हुए जिले के सभी नौ विकास खण्डों में यूनियन के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कहते हुए बताया उसी कड़ी में आज ब्लाक नारायणगंज एवं बीजाडांडी मे संगठन का कार्यक्रम आयोजित किया, इस सफल कार्यक्रम का श्रेय ब्लॉक अध्यक्ष बेनीलाल सिंगरौरे एवं राहुल सिसोदिया को देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला अध्यक्ष द्वारा अगला कार्यक्रम अप्रैल में विकास बिछिया मे आयोजित करने की घोषणा की।
ब्लॉक ईकाई नारायणगंज के ये बने पदाधिकारी –
ब्लॉक ईकाई अध्यक्ष बेनीलाल सिंगरौरे द्वारा इन पत्रकारों को संगठन का दायित्व सौंपा जिसमें उपाध्यक्ष सतेन्द्र यादव,  सचिव गया चक्रवर्ती,  कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार चक्रवर्ती,  मीडिया प्रभारी राजेश सिंगरौरे, अमित पटेल सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
ब्लॉक ईकाई बीजाडांडी के ये बने पदाधिकारी –
ब्लॉक ईकाई अध्यक राहुल सिसोदिया द्वारा इन पत्रकारों को संगठन का दायित्व सौंपा जिसमें उपाध्यक्ष……..,  सचिव……….,  कोषाध्यक्ष………..,  मीडिया प्रभारी…. ‌‌….. नियुक्त किया गया।
ये रहे उपस्थित –
कार्यक्रम में जिला ईकाई के अखिलेश अग्रवाल, सुमेरा लाल (उदय चौधरी) लखन भांडे, दीपक जाट, हरबंस ठाकुर, टीकाराम चौधरी, संतोष पटेल, सहजानन परस्ते, कुंजबिहारी शुक्ला, आलेख तिवारी,  रामप्रसाद यादव, रामदास बैरागी,  कीर्ति माला पटेल,  एवं पूजा ज्योतिषी, इसके अलावा  समस्त क्षेत्रीय पत्रकारों में  राजेश सोनी, आशीष सोनी, सुरेंद्र सोनी, अजय सिंगरोरे, धनी परस्ते, छत्रपाल मरावी, मनोज सोनी, रोहित चौकसे, बाबू लाल यादव  साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंच संचालन पूजा जोतिषी एवं आभार प्रदर्शन दीपक जाट ने किया ।
– छत्रपाल मरावी, नारायणगंज/मंडला

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment