Pansemal: ग्लोबल ऑपर्च्युनिटी यूथ नेटवर्क, बड़वानी के अंतर्गत ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन द्वारा बड़वानी का पहला ‘बहु हितधारक सलाहकार समिती’ का आयोजन

By
On:
Follow Us


पानसेमल (जनक्रांति न्यूज़) संदीप पाटिल: पानसेमल आज ग्लोबल ऑपर्च्युनिटी यूथ नेटवर्क, बड़वानी के अंतर्गत ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन के द्वारा बड़वानी का पहला ‘बहु हितधारक सलाहकार समिती’ का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ज़िले के सभी संस्थाओ और सरकारी विभागों को एक प्लेटफार्म पे लेकर आना और पारिस्थितिकी तंत्र दृष्टिकोण से ग्रामीण महिलाएं एवम युवाओं को रोज़गार से जोड़ना। सर्वप्रथम दूसरा बैठक के कार्यबिंदु पर किये गए कार्यो को बताया गया तथा इस वित्तीय वर्ष में युवाओ को उद्यम एवं रोज़गार से बड़े अस्तर पद जोड़ने का प्लान किया गया | इस बैठक में कौशल प्रशिक्षण, कृषि के छेत्र में उद्यम, सरकारी योजनाएँ के लिए हैं उससे जुडाऊ, बैंक से ऋण एवम युवाओं को उद्यमिता से जुड़ने पर चर्चा किया गया। इस बैठक में ज़िला प्रबंधक कौसल विकास (SRLM) निर्देशक RSETI, प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, बड़वानी, सह प्रधानाध्यापक महिला कॉलेज, बड़वानी,DDM NABARD, पशुपालन विभाग से डॉक्टर एस॰के॰ गुप्ता, वानिकी विभाग से संतोष कुमार, जिला समन्वयक खादी ग्राम उद्योग, महात्मा गांधी नैशनल फेलो,  युवा उद्यमी, संचालक CEDMAP, Reliance Foundation से भारत जी, प्रवाह से हर्षा जी एवम ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन से अन्नू श्री, अंकुर, रानू कुमार  शुभम कुमरावत एवं सभी ब्लॉक के कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment