…
पानसेमल (जनक्रांति न्यूज़)संदीप पाटिल–पुलिस थानें पर पदस्थ आरक्षक राकेश अमरसिंह रघुवंशी की पदोन्नति प्रधान आरक्षक के रूप में की गई हे। इस मौके पर पुलिस स्टाफ ने मिठाई खिलाकर उन्हे शुभकामनाएं दी । पानसेमल पुलिस थाने पर नवीन पदस्थापना पर आए उप निरीक्षक जानी चारेल ने बताया की पुलिस मुख्यालय के जारी आदेश पर पदोन्नति दी गई है। आरक्षक राकेश रघुवंशी को फिती लगाकर बधाई दी। प्रधान आरक्षक बने रघुवंशी ने बताया कि पुलिस सेवा के 11 वर्ष में यह उनकी पहली पदोन्नति है। उपस्थित स्टाफ ने मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस दौरान पानसेमल पुलिस थाना उप निरीक्षक जानी चारेल, सहायक उप निरीक्षक जगदीशचंद्र चौहान, सहायक उप निरीक्षक हेमराज वर्मा, प्रधान आरक्षक रूपसिंह मंडलोई,आरक्षक एवम् महिला आरक्षक उपस्थित रहे ।





