रीवा लोकायुक्त टीम ने सिंगरौली जिले के चितरंगी तहसील अंतर्गत खटाई गांव के पटवारी पंकज पटेल को सुरेश कुमार साहू पुत्र गुलाब साहू निवासी खटाई से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। पटवारी ने यह रिश्वत शासकीय जमीन के पट्टा देने के एवज में मांगी थी। कार्रवाई के बाद से राजस्व अमले में हड़कंप मचा हुआ है। रीवा लोकायुक्त एसपी ने राजेश पाठक डीएसपी के नेतृत्व में लोकायुक्त की 12 सदस्य टीम ने उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक के नेतृत्व में कार्रवाई की है।लोकायुक्त टीम द्वारा पटवारी को चितरंगी के विश्राम गृह में ले जाकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए हिरासत में लिया गया है।
Rewa: पटवारी 5000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Jankranti
MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।
For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com
