देवरी में विवादित मकान पर कब्जे को लेकर हंगामा, अधिवक्ता समेत तीन पर मामला दर्ज | Sagar News

By
On:
Follow Us

देवरी (सागर)। नगर के बाजार वार्ड में सोमवार को एक विवादित मकान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार गुप्ता अपनी पत्नी और बेटे वैभव गुप्ता के साथ उक्त मकान पर कब्जा करने पहुंचे। इस दौरान अधिवक्ता गुप्ता ने कथित रूप से बंदूक लहराते हुए स्थानीय लोगों को धमकाया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

मकान के वास्तविक स्वामी हरिकृष्ण दास मिश्रा, निवासी बाजार वार्ड देवरी, ने जब इसका विरोध किया तो अधिवक्ता गुप्ता और उनके परिजन पुलिस के सामने ही गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी परिवार विवादित मकान पर जबरन कब्जा जमाने की कोशिश कर रहा था, जिसे लेकर मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शिकायतकर्ता हरिकृष्ण दास मिश्रा ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी और बेटे वैभव गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 296(ए) (शांति भंग करने का प्रयास) और धारा 351(2) (हथियार दिखाकर धमकाने) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार आगे की कार्रवाई साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर की जाएगी। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने खुलेआम हथियार लहराने और अभद्रता की घटना की कड़ी निंदा की है। इस घटना से क्षेत्र में आतंक और असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई है।

देवरी, जिला सागर से संवाददाता – सोनू प्रजापति की रिपोर्ट

#MPJankrantiNews #Jankranti #जनक्रांति #SagarNews

👉 ताज़ा अपडेट और स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें MP Jankranti News के साथ।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment