WPL 2023: दिल्ली ने RCB को 60 रन से हराया, शेफाली वर्मा-मेग लैनिंग और तारा नौरिस ने किया धमाकेदार प्रदर्शन

By
On:
Follow Us

rcb vs dc | rcb w vs dc w | Wpl 2023
दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया। (फोटो – WPL Twitter)

RCB-W vs DC-W, WPL 2023: वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) में रविवार के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DCW) ने रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) को 60 रन से हरा दिया। मुंबई के बेबोर्न स्टेडियम में स्मृति मंधाना की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 223 का स्कोर खड़ा किया। आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 163 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंद से अमेरिका की तारा नॉरिस ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 5 विकेट झटके। दिल्ली की ओर से शैफाली वर्मा ने 45 गेंद पर 84 रन और मेग लेनिंग ने 43 गेंद पर 72 रन बनाए। मारिजान कैप 39 और जेमिमा रोड्रिगेज 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। यह वुमेंस प्रीमियर लीग का अबतक का सबसे बड़ा स्कोर है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, दिशा कासत, एलिसा पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हीथर नाइट, कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment