अलीराजपुर यातायात पुलिस की व्यवस्था की खुली पोल ट्रैफिक व्यवस्था सही नही होने से लगा लम्बा जाम – MP Jankranti News

By
On:
Follow Us

अलीराजपुर (जनक्रांति न्यूज़) मुस्तकीम मुगल: महाशिवरात्रि के मेले हजारों की संख्या में नगर व आसपास के छेत्र के लोग मेला घूमने आये। मेला ग्राउंड में ट्रैफिक व्यवस्था सही नही होने से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हम बात कर रहे जिला मुख्यालय की जहाँ हर साल की तहर इस साल भी मेला लगा। जहाँ ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खुलते नजर आई। त्योहार के दिन भी ट्रैफिक व्यवस्था में कोई सुधार नही हो सका। खण्डवा बड़ोदा मार्ग पर रात्री के समय रोड़ के दोनों साइड छोटे बड़े वाहन खड़े कर दिये गये थे। जिस कारण रोड़ से गुजर ने वाले वाहनों से जाम की स्तिथि बन गई। जिसमे वाहनों के साथ साथ एम्बुलेंस को भी जाने का रास्ता नही मिला,साथ ही पेदल चलना मुश्किल हो गया। सिनेमा चौराहों पर यातायात कर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन वे भी जाम हटाने में नाकाम साबित होते है। जाम लगना अब आम समस्या हो गई है, लेकिन अब यह समस्या बढ़ती ही जा रही है। इससे अवाम परेशान हैं।

मेला ग्राउंड के समीप पार्किंग के लिए कोई स्थान निर्धारित नहीं किया

मेला ग्राउंड के समीप कोई वाहनों की पार्किंग के लिए कोई स्थान निर्धारित नहीं है। इससे लोगों को वाहनों के साथ ही खरीदी के लिए मेले में गये। इसके बाद जिसकी जहां मर्जी होती है, वहां वाहन खड़े कर देता है। बेतरतीब खड़े इन वाहनों के कारण राहगीरों को  परेशान होना पड़ा। इसी कारण जाम की स्थिति भी बन गई। पशु चिकित्सालय से सिनेमा चौराहे  मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है, जिससे दुर्घटनाएं व विवाद होने के हालात भी बन जाते हैं। सड़क किनारे वाहन खड़े कर दिए जाने से पैदल निकलने वालों को भी असुविधा होती है। यदि वाहन टकरा जाता है, तो विवाद की स्थिति बन जाती है।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment