पाटीदार सत्यम महेंद्र ग्राम सिरसी मनावर को राष्ट्रपति द्वारा किया सम्मान

By
On:
Follow Us
मनावर जनक्रांति न्यूज़ फिरोज़ ख़ान आरके:  लखनऊ के दीक्षांत समारोह में म प्र का लाल राष्ट्रपति के हाथों गोल्ड मेडल से सम्मानित
 मनावर- 12 दिसम्बर 2023 को ग्राम सिरसी (भोपाल) निवासी चि. सत्यम पाटीदार का भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान लखनऊ में दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मान राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के हाथों हुआ, इस अवसर पर उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे।
उक्त सम्मान सत्यम पाटीदार ने 2022 में डाटा साइंस से एम टेक में टॉपर किया था उस हेतु मिला, इसके पूर्व सत्यम ने गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर से बी.ई. किया था।
वर्तमान में सत्यम बेंगलुरु में किनारा केपिटल(बैंक) में प्रिंसिपल डाटा साइंटिस्ट है इसके पूर्व इन्टेल कम्पनी में डाटा साइंटिस्ट पद पर एक वर्ष कार्य कर चुके है।
सत्यम महेंद्र पाटीदार ग्राम सिरसी मनावर (भोपाल)  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष म प्र पाटीदार समाज संगठन के पुत्र है।
सत्यम महेंद्र पाटीदार को आज राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त होने पर  पाटीदार समाज धार बडवानी के जिलाध्यक्ष रामनारायण मोदी मनावर तहसील अध्यक्ष देवराम मांडवी अंजड तहसील अध्यक्ष महादेव अवल्या कुक्षी उपाध्यक्ष राकेश निंबोल युवा अध्यक्ष पियुष मनावर बडवानी बैंक अध्यक्ष जगदीश एग्रो छात्रावास समिति अध्यक्ष देवराम डोगरगांव शिक्षा महासंघ अध्यक्ष मोहन गंधवानी रामेश्वर एडवोकेट डां जगदीश  सुरेश गडीवाले मनावर   गोविंद अवल्या विठ्ठल मामा दिलीप सर महेंद्र कामदार तुकाराम पाटीदार सिताराम सिरसाला महेंद्र मांडवी मिडिया प्रभारी दिनेश पटेल आदि पाटीदार समाज  एवं वरिष्ठजनो ने सत्यम को उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं एवं बधाई व शुभकामनाएं दी।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment