राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने के खिलाफ नेपानगर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, देश भर में पुतला जलाया, ट्रेनें रोकी, मुंह पर ताला लगाया… कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

By
On:
Follow Us

नेपानगर: विपक्ष के नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म किए जाने के बाद पूरी कांग्रेस पार्टी में इसको लेकर आक्रोश है। पूरे देश मे जगह-जगह हर- शहर कस्बों में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के पाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन और आंदोलन किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में नेपानगर में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा अंबडेकर चोरहे पर कांग्रेस के पाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष सोहन सैनी ने बताया कि प्रजातंत्र का गला घोटते हुए और कानून व्यवस्था को लचर करते हुए हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की मनमाने तरीके से उनकी सदस्यता रद्द की गई हैपूर्व में भी भारती जनता पार्टी वालो ने गाँधी परिवार के लिए इस तरह के बयान दिए हैं उसके बावजूद भी आज तक के किसी की सदस्यता रद्द नही की गई है। राहुल गाँधी के प्रति विद्वेष रखते हुए आगे भी यदि इस तरह की हरकत की गई तो उग्र धरना प्रदर्शन और शहर बंद कराने जैसा आंदोलन भी किए जाएंगे। 
– सोहन सैनी, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नेपानगर

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment