अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश राज्य कार्यकारिणी का गठन कर दिया है।।

By
On:
Follow Us
बुरहानपुर (जनक्रांति न्यूज़) वाहिद अली- चुनावी साल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की टीम में 50 उपाध्यक्ष और 105 प्रदेश महासचिव बनाए गए हैं। इसके अलावा सभी जिलाध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी गई है। साथ ही 21 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का भी गठन किया गया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 21 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है। पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, सुरेश पचौरी, जीतू पटवारी, नकुलनाथ व अन्य को शामिल किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 50 उपाध्यक्षों में अभय दूबे, अर्चना जायसवाल, गोविंद गोयल, चंद्रभाष शेखर, जेपी धनोपिया, महेंद्र जोशी, मानक अग्रवाल, फूल सिंह बरैया, नूरी खान व अन्य का नाम शामिल है। जबकि अब्दुल नसीर, आसिफ जकी, जतिन उइके, मुकुल पुरोहित, अजयसिंह रघुवंशी समेत 105 नेताओं को महासचिव नियुक्त किया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी को भी एमपी कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment