ऊपरी असम में ओलावृष्टि से फसल को नुकसान।

By
On:
Follow Us
डिब्रूगढ़ (जनक्रांति न्यूज) अर्नब शर्मा: ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ और चराईदेव जिले के मोरन में मंगलवार सुबह तड़के तेज ओलावृष्टि हुई।
मोरन नगर ओलों की पतली परत से ढक गया। तेज ओलावृष्टि से मोरन और तिंगखांग में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।
डिब्रूगढ़ और चराईदेव जिलों में ओलावृष्टि के बाद तापमान में भारी गिरावट देखी गई। मंगलवार को सुबह दोनों जिलों का तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की उम्मीद है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान असम में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।
दोनों जिलों में ओलावृष्टि से आलू, सरसों, गेहूं और सब्जियों की फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है।
दोनों जिलों के किसानों ने दावा किया कि सरसों की फसल का 50% से अधिक नुकसान हुआ है और अन्य फसल भी प्रभावित हुई है।
एक स्थानीय किसान ने कहा, “हमने दिसंबर के महीने में कभी ओलावृष्टि नहीं देखी। मुझे लगता है कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के कारण मौसम बदल गया है।”
मोरान नगर में पहली बार इतनी तेज ओलावृष्टि हुई है।
डिब्रूगढ़, असम से अर्नब शर्मा की रिपोर्ट।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment