कटनी जिला की हरदुआ पुलिस सहायता केंद्र बनी देवदूत घायलो को जिला चिकित्सालय में कराया भर्ती

By
On:
Follow Us


 

(कटनी)विगत शुक्रवार  रात्रि करीब 9ः30 बजे रैपुरा निवासी महेन्द्र सिंह तथा ब्रजभान सिंह ट्रेक्टर वाहन से कटनी तरफ से रैपुरा जा रहे थे तभी रीठी तरफ से आ रहे वाहन गाडी ने महेन्द्र सिंह तथा ब्रजभान के ट्रेक्टर मे देवगांव के पास जोरदार टक्कर मार दी जिससे रैपुरा निवासी महेन्द्र सिंह तथा ब्रजभान सिंह दोनों बुरी तरह टेकटर सहित रोड के नीचे टककर लगने से जा गिरे दोनो एक्सीडेंट से बुरी तरह घायल हो गये।

            जैसे ही एक्सीडेंट की सूचना पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी विजेंद्र तिवारी को लगी बगैर देरी किये तिवारी जी घटना स्थल देवगांव पहुंचे तथा दोनो घायलों को स्थानीय नागरिकों कि मदद से जिला अस्पताल कटनी पहुचाया गया जो एक व्यक्ति ज्यादा चोटिल होने से हालत नाजुक थी तथा दूसरा भी गंभीर रुप से घायल है। घटना कटनी दमोह हाईवे रोड देवगांव की है। विजेंद्र तिवारी ने मानव सेवा को प्राथमिकता को सर्वोपरि मानते हुए सेवा कार्य किया ओर दो घायलो को कटनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है पहले भी पुलिस कर्मी ने रोड एक्सीडेंट मे घायल लोगो को तत्काल ईलाज के लिए भर्ती कराकर जान बचाने का कार्य किया है।

रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश

एमपी जनक्रांति न्यूज़ 

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment