कलेक्टर ने शहरी क्षेत्र में संचालित पॉवरलूम इकाईयों का किया निरीक्षण,समस्यायें जानने के लिए बुनकरों की बीच पहुँची कलेक्टर।।

By
On:
Follow Us

वाहिद अली- बुरहानपुर (जनक्रांति न्यूज़) बुरहानपुर/7 जनवरी, 2023/- आज कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने शहर के पावरलूम बुनकरों द्वारा संचालित पॉवरलूम इकाईयों का अवलोकन किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने पावरलूम इकाई संचालनकर्ताओं से उनके द्वारा संचालित किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली तथा चर्चा कर उनकी समस्यायें सुनी। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रभारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक श्री अभिलाष मरावी से समस्याओं के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। बुनकरों की समस्याओं को दूर करने के लिए एवं उन्हें सुविधा देने के दृष्टिकोण से व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार करने हेतु बैठक भी ली गई। 
उन्होंने बुनकरों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए पावरलूम इकाईयों की स्थापना हेतु शहर के बाहर भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिये, ताकि पावरलूम बुनकर अपने स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ अपने कार्यक्षेत्र में भी बेहतर कार्य कर सकें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री मित्तल ने पावरलूम में कार्य करने वाले बुनकरों से चर्चा भी की। उन्होंने बुनकरों से आयुष्मान कार्ड एवं कोविड का बूस्टर डोज संबंधी जानकारी ली तथा उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment