कृषि के साथ लघु और कुटीर को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा होगा-पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस।।

By
On:
Follow Us
                                                     
वाहिद अली बुरहानपुर:–हमारा भारत सिर्फ कृषि प्रधान देश ही नहीं है, बल्कि कपड़ा उद्योग, धातु उद्योग के लिए एवं शिपिंग इंड्रस्टीज के लिए विश्व में भी जाना जाता है, भारत उद्योग प्रधान देश भी है। हमें किसानों की आमदनी बढ़ाने हेतु कृषि के साथ-साथ किसी कुटीर उद्योग और लघु उद्योग से भी जोड़ना होगा तभी हम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण करने में सफल होंगे। उद्यमिता हम भारतीयों के मूल में है। बुरहानपुर के लोग पुरूषार्थी, बुद्धिमान और संकल्पवान है। बुरहानपुर साहसी वालों का जिला है। हम बुरहानपुर वाले सिर्फ केले का नाम से ही ना जाने जाए हमें हल्दी उत्पादन में भी अग्रणी भूमिका निभानी होगी। कृषि में सुधार एवं नवाचार में हमारा बुरहानपुर हमेशा आगे रहता है। हमे हमारी इसी गति को बनाकर रखना है। कृषि आधारित छोटे उद्योगों के माध्यम हमें क्लस्टर्स बनाकर काम करने की आवश्यकता है। हम सभी जानते हैं कि हमारे बुरहानपुर की कृषि भूमि सोना उगलती है निश्चित रूप से हमें हमारे किसान भाइयों का उत्साह बढ़ाना चाहिए।
यह बात भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कही। शुक्रवार को इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री सूक्ष्म, खाद्य उद्यम उन्नयन योजनांतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला एक जिला-एक उत्पाद एवं रोजगार, स्वरोजगार दिवस तथा रोजगार मेला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान लाईव संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं कन्या पूजन के साथ मध्यप्रदेश गायन से किया गया।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत सिर्फ प्रधानमंत्री जी का एक नारा नहीं है, यह एक मिशन है, जिसे कार्ययोजना बनाकर पूर्ण करने की आवश्यकता है। हमें अपने अपने क्षेत्र में योगदान देकर इस संकल्प को पूर्ण करना है। एक जिला एक उत्पाद आदरणीय प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना है और हमारे जिले ने केले को इस हेतु चुना है। हमारी जिम्मेदारी है कि इस योजना में अपना सहयोग देकर बुरहानपुर को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कार्य करें। तभी हम आत्मनिर्भर बुुरहानपुर, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश और आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर होंगे। उद्यानिकी के क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा देने की आवश्यकता है। साथ ही हमें हमारी भूमि को भी संभालना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक जिला-एक उत्पाद योजना के साथ-साथ अन्य फसलों को लागू करना प्रारंभ किया। जिसके तहत बुरहानपुर जिले में केले के साथ-साथ अन्य कृषि उपज को लागू किया गया। अब बुरहानपुर जिले में हल्दी, अजवाईन, मक्का इत्यादि फसलों के लिए भी शासन अनुदान दे रही है। अगर आप कर्जा ले रहे है तो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार 35 प्रतिशत कर्जा चुका रही है। हमें केवल 65 प्रतिशत ही कर्ज चुकाना पड़ रहा है।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि वर्ष 2002-03 में बुरहानपुर जिले में केला रकबा 6 से 7 हजार हेक्टेयर में उत्पादन किया जाता था। अब बुरहानपुर जिले में केला फसल का रकबा 24729 हेक्टेयर हो गया है। यह सिंचाई के क्षेत्र में किए गए कार्यों के कारण संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री जी ने खेती को बढ़ावा दिया। अच्छी भूमि, पानी और किसानों के पसीने से संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिले से केला फसल के एक्सपोर्ट का कार्य नहीं किया जाता था परंतु मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान की मंशानुसार केला फसल को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए जिले में उत्पादित केला फसल के एक्सपोर्ट हेतु एक्सपोर्टर एवं कृषकों के बीच बैठक करवाकर एक्सपोर्ट गुणवत्ता का केला उत्पादन का कार्य किया गया। अनेक कंपनियों के माध्यम से इराक, ईरान, दुबई, टर्की, बैरिन एवं अन्य देेशों में बुरहानपुर के केले का एक्सपोर्ट कराया गया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, कृषि मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष सुश्री मंजू राजेन्द्र दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्काे, कलेक्टर प्रविणसिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, नगर निगमाध्यक्ष अनिता यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, खकनार जनपद पंचायत अध्यक्ष पूजा दादू, गुलचंद्रसिंह बर्ने, राजू पाटिल, अनिल राठौर, ईश्वर चौहान, विनोद पाटिल, अशोक पाटिल, किशोर शाह, संजय जलगांवकर, देवानंद पाटिल, राजेन्द्र यादव, फिरोज तड़वी, कमल भाई, गोकुल चौधरी, मनोज दांगोडे़ सहित अधिकारीगण, कृषकगण एवं युवा उपस्थित रहे।
दिनांक:- 04 अक्टूबर 2022
01
For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment