खंडवा (जनक्रांति न्यूज़) शाहिद शाह: दिनांक 10 जनवरी 2023 को कलेक्टर कार्यालय अपर कलेक्टर श्री सिंगारे जी नगर निगम आयुक्त निलेश दुबे जी को हज़रत खानशाहवली वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद मोहम्मद शब्बीर का़दरी साहब के द्वारा ज्ञापन दिया गया और बताया गया हज़रत खानशाहवली वार्ड क्रमांक 36 में सूअरो और कुत्तों ने बहुत आतंक मचा रखा है। सूअरो से पूरे वार्ड वासी बहुत परेशान हैं। आए दिन घरों के आगे पीछे घुमा करते हैं। घर के बाहर रखे बर्तनों में मुंह डाल देते हैं। बच्चे मदरसा पढ़ने जाते है। यह जानवर दौड़ते हुए आते हैं। और बच्चों को छूते हुए निकल जाते हैं। कई बार तो छोटे बच्चे गिर जाते हैं। जिसकी वजह से उन्हें चोट भी आती है। और मदरसा जाते समय बच्चों के हाथ में पवित्र ग्रंथ कुरआन शरीफ की प्रतियां (सिपारे) जो बच्चे मदरसे लेकर जाते हैं। वो हाथ से छुट कर जमीन पर गिर जाती हैं। उन प्रतियों (सिपारे) की बेहुरमती (अपमान) भी हो जाता हैं। मस्जिद मदरसों की दीवारों से सुअर रगड़ते हुए निकलते हैं। जिसकी वजह से दीवारो पर गंदगी के निशान बन जाते हैंं। जिससे हमारी धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचती है। कई बार नगर निगम में आवेदन निवेदन कर चुके हैं। उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही हैं।मुस्लिम समाज में इस बात को लेकर काफी रोष व्याप्त हैं। सूअर पालक जानबूझकर योजनाबद्ध तरीके से मुस्लिम बहुल क्षेत्र में गंदे जानवर सूअर को लाकर छोड़ रहे हैं। मुसलमानों के खिलाफ कोई बड़ी साजिश तो नहीं की जा रही हैं। अत: पुनः अनुरोध है।की दूसरे शहरों की तर्ज पर शहर से बाहर जैसे :- मुर्गा मुर्गी पालन केंद्र, बकरा बकरी पालन केंद्र होते हैं। उसी तरह सूअर पालन केंद्र भी शहर से बाहर बनाया जाए और मुस्लिम बहुल क्षेत्र हज़रत खानशाहवली वार्ड से सारे सूअरों को पकड़ कर हटाया जाए यह कार्य 5 दिन के अंतर्गत हो जावे अन्यथा वार्ड वासी चक्का जाम करेंगे, और चरणबद्ध तरीके से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।
खंडवा वार्ड क्रमांक 36 में सूअरो और कुत्तों का आतंक
Jankranti
MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।
For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com
.jpeg)







