गडकरी ने कहा- देश पूर्व PM मनमोहन सिंह का ऋणी रहेगा

By
On:
Follow Us

एजेंसी| नई दिल्ली केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ की। गडकरी ‘टीआईओएल पुरस्कार 2022’ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- ‘भारत को एक उदार आर्थिक नीति की जरूरत है, जिसमें गरीबों को भी लाभ पहुंचाने का इरादा हो। 1991 में तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों ने भारत को एक नई दिशा दी। आर्थिक सुधारों के लिए देश मनमोहन सिंह का ऋणी रहेगा। मैं 90 के दशक में महाराष्ट्र में मंत्री था। हमने सड़कें बनाने के लिए पैसे जुटाने की खूब मशक्कत की। हम मनमोहन सिंह की तरफ से शुरू किए गए आर्थिक सुधारों की वजह से ही सड़क परियोजनाओं के लिए धन जुटा पाए थे।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment