तारक मेहता का उल्टा चश्मा की फेम किरदार मुनमुन दत्ता (बबीताजी) पहुंची एंजल्स प्लेनेट स्कूल

By
On:
Follow Us
मुनमुन दत्ता पहुंची एंजल्स प्लेनेट के वार्षिक उत्सव में
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की फेम किरदार मुनमुन दत्ता (बबीताजी) गुरुवार को एंजल्स प्लेनेट शाला के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि में मच पर पहुंची। यह कार्यक्रम एंजल्स प्लेनेट की हरसूद रोड स्तिथ एडवांस कैंपस पर संध्या 5 बजे से शुरू हुआ। मुनमुन दत्ता को जब कार्यक्रम के आयोजन रितेश गोयल द्वारा मंच पर लाया गया तो बच्चों और युवाओं का जोश देखते ही बना। मुनमुन दत्ता द्वारा खण्डवा की जनता को जय श्री दादाजी की, जय श्री दादाजी की जयकारा लगाते हुए अभिवादन किया गया। उन्होंने ने बताया कि उनके स्कूल वार्षिक उत्सव के बाद आज पहली बार किसी स्कूल के वार्षिक उत्सव में शामिल हो रही हैं। बच्चों और युवाओं को बताया कि जो उम्र हमारी हैं उस उम्र में हमें पढ़ाई की ओर ध्यान देते हुए, यदि अपने अंदर कोई कला हैं तो उसे भी निखारना चाहिए और सफलता हासिल करके परिवार और अपने माता पिता का नाम रोशन करना चाहिए। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मुनमुन दत्ता द्वारा रितेश गोयल का आभार व्यक्त किया गया कि उनके आग्रह पर पहली बार किसी कार्यक्रम में शामिल हुई।
खेलकूद, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यालय के छात्रों को मुनमुन दत्ता ने मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वार्षिक उत्सव मं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य, नाटिका, लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण भारत भ्रमण यात्रा जिसके अंतर्गत भारत के विभिन्न राज्यो की संस्कृति को एक मंच पर प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के लिए 10 एकड़ में विशाल पंडाल एवं विद्युत व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खण्डवा महापौर अमृता अमर यादव तथा सांसद प्रतिनिधि अमर यादव, एसडीएम अरविंद चौहान, सीएसपी पूनमचंद यादव, अशोक संचेती, प्रमोद पुरी, राधेश्याम अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता, सुनील जैन, अशोक गुप्ता, राजेश खत्री, राकेश गुलाटी, अशोक नवाणी, दर्पण सकलेचा, मोहनीस तिवारी सहित गणमान्य नागरिकों के साथ स्कूल के ट्रस्टी एवं स्टाफ मौजूद था। शाला के प्राचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की कार्यक्रम का संचालन प्रदीप जैन ने किया एवं आभार रितेश गोयल व प्रमोद पुरी ने माना।
For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment