थाना पानसेमल पुलिस द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत आमदा के मेले में आमजन को जागरुक कर शपथ दिलाई।।

By
On:
Follow Us

                           

बड़वानी(जनक्रांति न्यूज़)संदीप पाटिल:– पानसेमल, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक कुमार शुक्ला व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजपुर के मार्गदर्शन मे सड़क सुरक्षा अभियान एवं नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम आमदा माता भवानी के मेले मे आमजन को नशामुक्ति हेतु शपथ दिलाई एवं शराब पीकर वाहन नही चलाने, दो पाहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने हेतु जागरुक कर, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात नही करना, हेलमेट पहन कर दो पाहिया वाहन चलाना एवं चार पाहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना तथा तेजगति से वाहन नही चलाने एवं यातायात के नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।
       उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी श्री लखनसिह बघेल, का. उनि जगदीश भालसे, सउनि आसिफ अली, आर. 505 नरेन्द्र, सैनिक 105 जीवन, आर. 626 महेन्द्र, आर. 686 विशाल पाटील, प्रआर 285 निर्मलसिह उपस्थित रहे ।  
       थाना प्रभारी पानसेमल द्वारा बताया गया कि नशामुक्ति अभियान के तहत आमजनो को जागरूक करने तथा नियमों का पालन नही करने वालों के विरूध्द अभियान के तहत लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment