धार्मिक अनुष्ठान का समापन, विश्व शांति हेतु किया गया महायज्ञ।।

By
On:
Follow Us
शाहिद शाह:– खंडवा नगर में पहली बार विश्व में शांति एवं सभी के कल्याण के लिए जैन धर्म का सबसे बड़ा मंडल विधान सर्वतो भद्र मंडल विधान का 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान घासपुरा स्थित आनंद वाटिका में परम पूज्य वीष्मिता श्री एवं विगमया श्री माताजी के सानिध्य एवं भोपाल से पधारे विधानाचार्य आशीष जी पुण्यांश के मार्गदर्शन एवं मंत्रोचार के साथ गुरुवार को संपन्न हुआ समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि प्रातकाल जहां मंडल विधान की पूजा की गई पूजा पश्चात विश्व शांति के लिए महायज्ञ का आयोजन हुआ सभी इंद्र इंद्राणीयो के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस महायज्ञ में आहुतियां पैश की तत्पश्चात दिग्विजय यात्रा निकाली गई नगर में पहली बार धार्मिक अनुष्ठान में जैन रामायण का मंचन भी हुआ जिसमें महिला मंडल की सदस्यों ने अपनी अपनी भूमिका निभाई।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment