“नया साल नई सरकार अब की बार कमलनाथ सरकार” के नारे के साथ बुरहानपुर में निकली संकल्प यात्रा

By
On:
Follow Us
बुरहानपुर (जनक्रांति न्यूज़) वाहिद अली “नया साल नई सरकार अब की बार कमलनाथ सरकार” के नारे के साथ बुरहानपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजयसिंह रघुवंशी जी के नेतृत्व में एक विशाल संकल्प यात्रा इकबाल चौक से गांधी चौक तक निकाली गई, यात्रा का समापन गांधी चौक में हुआ, यात्रा में भाजपा सरकार को नये साल में उखाड़ फेंक कर कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प लिया गया, श्री अजयसिंह रघुवंशी जी ने कहा की बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ती मंहगाई, बढ़ते डीजल, पेट्रोल, गैस के दाम से जनता त्रस्त है, बढते खाद बीज के दाम एवं उपज का सही दाम नहीं मिलने से किसान भी त्रस्त हैं जो नये वर्ष में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेगा। 
     इस यात्रा में बुरहानपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी जी , ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री किशोर महाजन जी, पूर्व निगम अध्यक्ष गौरी दिनेश शर्मा जी, रफीकगुल मोहम्मद जी, अकील औलिया जी, उबैद शेख जी, फहीम हाशमी जी उबैदुल्लाह खान जी,  वाहिद अली जी तथा बड़ी संख्या में नेतागण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment