नेपानगर के अंधारवाड़ी नावथा टकी मिनी केंद्र पर हुआ विशेष बाल दिवस का आयोजन

By
On:
Follow Us
नेपानगर। नेपानगर से लगे ग्राम अंधारवाड़ी व नावथा टकी उप केंद्र मैं सोमवार को विशेष रूप से बाल दिवस का आयोजन किया गया सुपरवाइजर प्रगति खराडिया द्वारा विशेष जानकारी भी दी गई और वार्ड के लोगों को अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी जैसे की लाडली लक्ष्मी योजना प्रधानमंत्री मात्र वंदना योजना कुपोषित बच्चों को भर्ती करवाना सहित अन्य कई विषय पर वार्ड के लोगों को जानकारी दी। तो वार्ड वासियों ने सुपरवाइजर प्रगति खराडिया मैडम को कहां मैडम आप बहुत अच्छी जानकारी देते हो और बहुत ही अच्छे तरीके से वार्ड वासियों को समझाते हो। मिली जानकारी के मुताबिक सुपरवाइजर प्रगति खराडिया व पूजा साकले द्वारा खाद्य सामग्री लाई गई जिसमें केले, राजगिरा के लड्डू, चॉकलेट, गुब्बारे, बिस्किट सहित अन्य सामग्री आंगनबाड़ी मिनी केंद्र पर प्रगति खराडिया और पूजा साकले द्वारा मिलकर वितरण किया गया। इस दौरान नेपानगर सेक्टर सुपरवाइजर प्रगति खराडिया, मिनी केंद्र कार्यकर्ता श्रीमती पूजा साकले, मेन कार्यकर्ता गुड्डी साकले, सहायिका सुभद्रा बाई, आशा चंद्रकला भिलावे सहित अन्य ने स भागीदारी निभाई।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment