झिरनिया क्षेत्र में आदिवासी लोक संस्कृति का प्रमुख भगोरिया पर्व जहा क्षेत्र में बड़े ही उत्साह ,उमंग , शांति और सदभाव के साथ मनाया जाता है। जिसके तहत कल आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के पहाड़ी अंचल के धूपा बुजुर्ग मै भगोरिया पर्व पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रायलबेड़ा के ग्रामीण टैक्टर से धुपा बुजुर्ग भगोरिया देखने गए थे। भगोरिया पर्व से लौटते वक्त ट्रैक्टर ट्रॉली रॉयल बेड़ा के समीप पलट गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं। वहीं 3 साल की बच्ची समेत 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।
ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 21 लोग सवार होकर पहाड़ी अंचल के धूपा बुजुर्ग मै भगोरिया पर्व मनाने गए थे। वहां से लौटते वक्त रायलबेडा गांव के पास हादसा हो गया। घटना होते ही क्षेत्र में आफरा तफरी मच गई, ताबड़ तोड़ सभी घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहा
घटना की जानकारी लगते ही खरगोन एसपी श्री धर्म राज मीणा और पुलिस के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। ओर घटना का जायजा लिया।अस्पताल में सभी घायलों का इलाज किया गया।
संवाददाता दिलीप बामनिया